लैक्रोस कैंप में खिलाड़ियों ने किया फिटनेस अभ्यास
आगरा, अक्टूबर 1 -- शारदा वर्ल्ड स्कूल में चल रहे लैक्रोस हाई-परफॉर्मेंस कोचिंग कैंप में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जा रही है। आगामी एशिया पैसिफिक सिक्सेस लैक्रोस चैंपियनशिप, सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया और लैक्रोस के ओलंपिक पाथवे को देखते हुए गुरुवार को महिला खिलाड़ियों ने जिम ट्रेनिंग की। पुरुष टीम ने स्विमिंग सेशन में अभ्यास किया। फिजियो मयंक शर्मा ने फिटनेस परखी। कोच शकील खान, नीरज बत्रा और राजपाल ने मार्गदर्शन किया। हेड ऑफ स्कूल सत्यकी बनर्जी ने सुविधाओं की जानकारी दी। एलएआई के सीईओ तौसीफ अहमद लारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.