बागेश्वर, जुलाई 3 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। लैंसडाउन के विधायक दिलीप सिंह रावत ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर की गई टिप्पणी पर सवाल संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई है। वक्ताओं ने कहा कि विधायक ने उनके क्रांति कर्तव्य/कृत्य को लेकर बहुत ही आपत्तिजनक बात कही जिससे उत्तराखंड ही नहीं वरन् संपूर्ण देश में संविधान को मानने वाले लोग व्यथित हुए हैं। उत्तराखंड सवाल संगठन ने अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि विधायक द्वारा महान क्रांतिकारी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की बेइज्जति की है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानी चंद्र सिंह गढ़वाली पर भाजपा विधायक के बेतुके बोल, बवाल के बाद पलटे: VIDEO उन्होंने कहा कि पेशावर विद्र...