लातेहार, अप्रैल 20 -- बेतला, प्रतिनिधि। क्षेत्र के किसानों द्वारा पूर्व में अधिप्राप्त किए धान का उठाव संबंधित राईस मिलर द्वारा बेतला लैम्पस से अबतक नहीं किया गया है। इससे उक्त लैम्पस न सिर्फ धान की खरीदारी बंद है, बल्कि धान बेचने की बाट जोह रहे किसानों की बेचैनी बढ़ गई है और वे काफी चिंतित-परेशान हैं। इसबारे में लैम्पस अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि जबतक मिलर द्वारा लैम्पस से धान का उठाव नहीं किया जाएगा, और किसानों से धान की खरीदारी मुनासिब नहीं है। वहीं अध्यक्ष सत्यनारायण ने इस संबंध में विभाग से किसी तरह का दिशा-निर्देश मिलने की बात से सीधा इनकार किया। यह भी पढ़ें- बोरी की कमी से नहीं शुरू हो सकी गेहूं की तौल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...