गढ़वा, दिसम्बर 18 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम परिसर में गुरुवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्रखंड प्रमुख शांति देवी ने फीता काटकर विधिवत धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरूआत कराई। केंद्र का संचालन बड़गड़ लैम्पस के द्वारा किया जाएगा। उक्त अवसर पर जानकारी दी गई कि धान अधिप्राप्ति केंद्र में प्रखंड के टेहरी और बड़गड़ पंचायत के पंजीकृत किसानों से सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी। धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत होगी और उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख शांति ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.