लातेहार, फरवरी 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। करीब डेढ़ माह के अंतराल के बाद लातेहार लैम्पस में धान खरीदारी शुरू होते ही अनियमितता के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पांडेय पूरा निवासी किसान सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता को आवेदन देकर लैम्पस प्रतिनिधि मुरली प्रसाद पर धान नहीं लेने और बिचौलियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है। सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि दिसंबर माह में जब शुरुआती दौर में धान खरीद शुरू हुई, तभी से वह लैम्पस में धान बेचने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनका धान नहीं लिया जा रहा है। उनका आरोप है कि डेढ़ माह बाद जब पुनः खरीदारी शुरू हुई और उन्होंने धान लेने की बात की, तो प्रतिनिधि मुरली प्रसाद द्वारा कहा गया कि अभी आपका धान नहीं लिया जाएगा। बेचना है तो मिलर से बात कीजिए। किसान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.