नई दिल्ली, अगस्त 5 -- लैंड रोवर (Land Rover) ने भारत में अपनी लग्जरी SUV Range Rover SV Ultra को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 3.8 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। SV अल्ट्रा अब रेंज रोवर लाइनअप का टॉप-स्पेक वेरिएंट है। इसमें एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक कई खास और कस्टमाइज्ड डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे रेगुलर रेंज रोवर मॉडल से अलग बनाते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में।खास डिजाइन के साथ आया रेंज रोवर SV अल्ट्रा रेंज रोवर SV अल्ट्रा को एक्सटीरियर में खास टाइटन सिल्वर पेंट ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। एसयूवी के कई हिस्सों पर सैटिन प्लैटिनम और सिल्वर क्रोम फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। इनमें रेंज रोवर वर्डमार्क, ग्रिल सराउंड, व्हील इंसर्ट और स्किड प्लेट्स जैसे एलिमेंट शामिल हैं। एसयूवी में 22-इंच अलॉय व्हील द...