हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कुमाऊं के लापरवाह पुलिस अधिकारियों को आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि लैंड फ्रॉड से जुड़े मामलों में फरियादियों की सुनवाई नहीं करने वाले पुलिस अधिकारी सीधे सस्पेंड होंगे। अक्सर ऐसे मामले आते हैं जहां जमीन से जुड़े मामलों में पुलिस फरियादियों को भटकाती है। पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाते हैं। नैनीताल, हल्द्वानी, भवाली के ऐसे ही कुछ मामले बीते दिनों आईजी दफ्तर पहुंचे। इस पर सख्त एक्शन लेते हुए आईजी ने न सिर्फ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया बल्कि लैंड फ्रॉड मामले की शीघ्र विवेचना करने के निर्देश दिए थे। आईजी ने एक मामले में विवेचना में लापरवाही पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी को सस्पेंड भी कर दिया था। अब आईजी ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी फरिय...