लैंड फ्रॉड के 30 मामलों में दर्ज होंगे मुकदमे
हल्द्वानी, जून 22 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक ली। जिसमें अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के 77 मामलों की सुनवाई की गई। 30 मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति दी गई।समिति ने अल्मोड़ा जिले के एक, ऊधमसिंह नगर के 12 और नैनीताल जिले के 17 लैंड फ्रॉड मामलों में मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की है। बैठक में कमिश्नर ने लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैंकों की कार्यप्रणाली पर स्पष्ट किया कि संपत्ति बंधक रखकर लोन देने के बाद प्रॉपर्टी के बिकने की स्थिति में बैंकों को भी सूचित करना अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना करने पर बैंक कार्रवाई के दायरे में आते हैं। उन्हें सभी कानूनी मानकों का पालन करना होगा। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.