लैंड पोजिशन सर्टिफिकेट में गड़बड़ी पर सख्त हुए सीओ, स्थल निरीक्षण के बाद ही सत्यापन का निर्देश
बोकारो, जून 23 -- चास, प्रतिनिधि। चास अंचल में लैंड पोजिशन सर्टिफिकेट (एलपीसी) निर्गमन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए अंचलाधिकारी सेवा राम साहू ने सभी राजस्व उप निरीक्षकों, अंचल निरीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने एलपीसी से जुड़े मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। सीओ ने बताया कि कई मामलों में केवल राजस्व अभिलेखों के आधार पर बिना स्थल निरीक्षण के जमाबंदी प्रमाण पत्र एवं ऑनलाइन पंजी-दो (रजिस्टर-2) का सत्यापन कर हस्ताक्षर किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रक्रिया से फर्जीवाड़े की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि लैंड पोजिशन सर्टिफिकेट जारी करने के लिए 10 कार्य दिवस का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.