नई दिल्ली, मई 18 -- टोयोटा की गाड़ियों को दुनियाभर में जबर्दस्त क्रेज है। टोयोटा के इंजन्स की रिलायबिलिटी का कोई तोड़ नहीं। अगर आप भी टोयोटा के फैन हैं और कंपनी की नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी बहुत जल्द अपनी 5 नई एसयूवी को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इनमें लैंड क्रूजर FJ के साथ नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर और प्राडो (Prado) भी शामिल हैं। आइए जानते हैं टोयोटा के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।Toyota Land Cruiser FJ टोयोटा ने थाईलैंड और जापान में लैंड क्रूजर FJ को लॉन्च कर दिया है। उम्मीद है कि यह मॉडल 2028 तक भारत में भी उपलब्ध हो जाएगा। टोयोटा इस एसयूवी का प्रोडक्शन भारत में ही करेगी। मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत 40 लाख रुपये से 55 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। लैंड क्रूजर FJ कई शानदार फीचर्स से ...