लैंड क्राफ्ट सोसाइटी के एक घर में लगी आग
गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। लैंड क्राफ्ट सोसाइटी स्थित एक घर के एसी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तीन फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली फायर स्टेशन को बुधवार करीब पौने दो बजे लैंड क्राफ्ट सोसाइटी के ब्लॉक जेड स्थित विला नंबर 93 में आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि आग में कुछ लोग भी फंसे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी अधिकारी कोतवाली समेत तीन फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे। यह मकान राजेश अग्रवाल का है। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग ने पाया कि मकान में कोई व्यक्ति नहीं फंसा है। एक कमरे के एसी इंडोर में आग लगी है। दमकल कर्मियों ने तुंरत आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान घर में तीन चार लोग जरूर थे, लेकिन वह आग बढ़ते देख तुरंत घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.