नई दिल्ली, मई 11 -- काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां टर्किश एयरलाइन के विमान के टायर में आग लग गई। तुरंत दमकल की टीम को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक विमान लैंड कर रहा था तभी उसके टायर में आग लग गई। इसके बाद तो एयरपोर्ट पर भी अफरा-तफरी मच गई। विमान रुकते ही तुरंत इमर्जेंसी गेट खोले गए और यात्रियो को सुरक्षित निकाला गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार इस्तांबुल से आ रहा एक विमान काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जहां उसके दाहिने लैंडिंग गियर पर आग और धुआं दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि आपात दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। A #TurkishAirlines aircraft's tyre catches fire while landing at T...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.