लैंडिंग से ठीक पहले विमान पर पड़ी लेजर बीम, भटक गया पायलट का ध्यान; फिर क्या हुआ
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- कुआलालंपुर से कोलकाता आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच-184 उस वक्त बाल-बाल बची, जब लैंडिंग से ठीक पहले कॉकपिट पर एक तेज लेजर बीम पड़ी। पायलट की आंखों पर अचानक पड़ी तेज रोशनी से उसका ध्यान भटक गया और विमान को हवा में चक्कर लगाना पड़ा। हालांकि, कुछ मिनट बाद फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी 159 यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित रहे। सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट को शनिवार रात 11.20 बजे लैंड करना था, लेकिन जब विमान रनवे से लगभग आठ नॉटिकल मील दूर था, तो पायलट ने मध्यमग्राम-बारासात की तरफ से कॉकपिट की ओर आती एक तेज लेजर बीम देखी। अचानक लेजर की चमक से पायलट का ध्यान भटक गया। इसकी वजह से विमान तय समय पर लैंड नहीं कर पाया और दोबारा अप्रोच करने से पहले उसे चक्कर लगाना पड़ा। घटना के बाद अधिकारियों को जानकारी दी।पिछले साल 889 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.