लैंडिंग से ठीक पहले पायलट की आंखों पर पड़ी लेजर लाइट, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान
कोलकाता, अगस्त 9 -- कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अनोखी समस्या खड़ी हो गई। मलेशिया के कुआलालंपुर से शनिवार को 159 यात्रियों लेकर मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच-184 कोलकाता आ रही थी। विमान की लैंडिंग के दौरान पायलट का ध्यान 'लेजर बीम' से भटक गया था। हवाई अड्डा सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस उड़ान को शनिवार रात 11:20 बजे उतरना था, लेकिन जब विमान रनवे से लगभग आठ नॉटिकल मील दूर था, तो पायलट ने कथित तौर पर मध्यमग्राम-बारासात की तरफ से कॉकपिट की ओर आती हुई एक तेज 'लेजर लाइट' नजर आई।लगाने पड़े चक्कर सूत्रों के अनुसार विमान रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर विमानतल पर उतरा तथा सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अचानक 'लेजर लाइट' की चमक से पायलट की नजर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.