बागेश्वर, फरवरी 6 -- कपकोट। केदारेश्वर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता के दौरान एक हादसा हो गया। प्रतियोगिता में भाग ले रहे दो पायलट लैंडिंग के समय संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिससे वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड टीम से प्रतिभाग कर रहे प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल निवासी रणजीत सिंह चौहान उड़ान के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन लैंडिंग के समय संतुलन बिगड़ने से वह कमर के बल गिर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.