लैंडिंग के दौरान हादसा: इंजन बंद होने से पहले ही एयरक्राफ्ट से उतरीं ट्रेनी पायलट, पंखे से कटी पीठ
कानपुर, जून 28 -- Kanpur News: यूपी के कानपुर में गर्ग एविएशन की ट्रेनी पायलट रिया बत्रा रनवे पर हादसे की शिकार हो गईं। शुक्रवार की देर शाम को ट्रेनी पायलट रिया बत्रा ने एयरक्राफ्ट की रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग करा दी, लेकिन एक गलती कर गईं। इंजन बंद होने से पहले ही ट्रेनी पायलट केबिन खोलकर नीचे उतर आईं। उस समय एयरक्राफ्ट का पंखा चालू था, जिसके कारण वह चपेट में आ गईं और उनकी पीठ कट गई। ट्रेनी पायलट की पीठ में पंखा लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सर्वोदयनगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मामले को डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। प्रशिक्षक को जांच होने तक हटा दिया गया है। डीजीसीए के अनुसार गर्ग एविएशन के फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) का ट्विन इंजन टीईसीएनएएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.