अमरोहा, मार्च 29 -- अमरोहा, संवाददाता। हसनपुर में एटूआर क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले जा रहे एचपीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को लैंडमार्क होमेबिल्ड ने खान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की टीम को 104 रनों से शिकस्त दी। पर्व चौहान ने शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका अदा दी। जिसके चलते प्लेयर ऑफ-द-मैच का खिताब दिया गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लैंडमार्क होमेबिल्ड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 274 रनों का स्कोर बनाया। विकेटकीपर बल्लेबाज पर्व चौहान ने 49 गेंदों में 106 रनों की आतिशी पारी खेली। इसके साथ ही मोहम्मद बिलाल ने 27 गेंदों में 68 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कप्तान राहुल गुर्जर ने भी 12 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली। अमित ने 23 और नवीन भाटी ने 11 रन बनाए। खान इलेक्ट्रिक व्हीकल्...