औरैया, फरवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। तिलक महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरविषयक सेमिनार का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कहा गया कि लैंगिक समानता के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा है। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रो. वी.पी. मालिक ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब महिलाओं की बराबर की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। लैंगिक समानता के बिना विकसित भारत की परिकल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, नवाचार, पर्यावरण संतुलन और नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ होना आवश्यक है। इन आधारों के बिना विकास की कल्पना निरर्थक है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन को साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कार्यक्र...