कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डीजी पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एडीसीपी (क्राइम) अर्चना ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। किसी भी प्रकार के लैंगिक अथवा यौन उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय अपनी आवाज उठानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए। इस मौके पर कॉलेज की स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा, डॉ. संगीता सिरोही, डॉ. अंजना श्रीवास्तव आदि रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.