हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदोई में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग हरदोई के सौजन्य से कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवी संस्था ''समाधान'' की डायरेक्टर सौम्या द्विवेदी ने बच्चों में यौन उत्पीड़न के दूरगामी कुप्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। महिला कल्याण विभाग की डीएमसी प्रियंका पांडे ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकने हेतु गठित कमेटी व शी बॉक्स के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों व महिलाओं के सशक्तीकरण से संबंधित सरकारी आर्थिक सहायता व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य प्रो. निखिलेश शरण ने छात्राओं के जागरुक रहने व किसी भी प्रकार के उत्पीड़न पर तुरन्त रोकथाम का प...