बक्सर, जनवरी 3 -- युवा पेज के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के लिए हुआ जागरूकता कार्यक्रम फोटो-13, कैप्सन : शनिवार को इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ लैंगिक उत्पीड़न जागरूकता कार्यक्रम बक्सर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ है। यह कार्यक्रम आंतरिक शिकायत समिति की देखरेख में हुआ है। इसका मुख्य थीम था लैंगिक उत्पीड़न के विरोध में आवाज उठाना। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ राम नरेश राय ने कहा कि सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त कार्य वातावरण किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान है। उन्होंने कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूकता, संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी पर विशेष बल दिया। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने कार्यस्थ...