लैंगिंक उत्पीड़न को लेकर किया जागरूक
बागपत, अप्रैल 2 -- बड़ौत। गुरुवार को कोताना रोड स्थित चौ. केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस एण्ड हॉस्पिटल के परिसर में लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम के प्रति छात्र-छात्राओं और स्टाफ को जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव डॉ. मनीष तोमर एवं कोषाध्यक्ष डॉ. गीतांजलि तोमर ने किया। वक्ताओं ने कहा कि लैंगिक उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराई को केवल जागरूकता के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र लांबा ने बताया कि अधिनियम की अनिवार्यताओं को पूरा करते हुए इंस्टीट्यूट में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.