ले.जनरल संजय मित्रा ने मध्य कमांड के सेनाध्यक्ष का पद संभाला
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा ने गुरुवार को लखनऊ में भारतीय सेना की सूर्य कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद संभाला। पद संभालने के बाद, आर्मी कमांडर ने लखनऊ के स्मृतिका वॉर मेमोरियल पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनके साहस व सर्वोच्च बलिदान का सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने एक औपचारिक परेड में 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑपरेशनल तैयारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने, रणनीतिक प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाने और पूरे थिएटर में मल्टी-डोमेन क्षमताओं को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा को 10 जून 1989 को इंडियन मिलिट्री एकेडमी से ग्रेनेडियर्स में कमीशन मिला था। तीन दशकों से अधिक लम्बे करियर में, उन्होंने कई कमांड और स्टाफ पदों पर काम किया है। उन्होंने अपने करियर में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.