दुमका, मई 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। इंटर स्टेट माइग्रेंट वर्कर यूनियन, दुमका के अध्यक्ष मो. जाकिर अंसारी को मजदूरों और उनके परिजनों ने लिखित आवेदन देकर नाबालिग बच्चों को काम के लिए बाहर ले जाने और मजदूरों के साथ मारपीट के मामले में ज्ञापन सौंपा है। जिले में नाबालिग बच्चों को बाहर ले जाकर श्रम कराने का यह गंभीर मामला सामने आया है।

नाबालिग बच्चों का मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हथियापाथर, थाना टोंगरा निवासी कासिफ अंसारी, पिता यूनुस मियां, जामताड़ा जिला के दो नाबालिग बच्चों आकाश सोरेन, उम्र लगभग 14 वर्ष, और सोना टुडू, उम्र लगभग 17 वर्ष, को सीमा सड़क संगठन के 104 आरसीसी लेह-लद्दाख कार्यक्षेत्र में काम कराने के लिए ले गया है। मजदूरों एवं उनके परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर मजदूरों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया है।

परिजनों...