लेह-लद्दाख में मजदूर की मौत, पत्नी ने शव लाने की प्रशासन से लगाई गुहार
दुमका, मई 12 -- दुमका, प्रतिनिधि।लेह-लद्दाख में पति की मौत की सूचना पर पीड़ित महिला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक व दुमका उपायुक्त को आवेदन सौंपकर शव को लाने में मदद करने की अपील की है। पीड़ित महिला ने इस मामले को लेकर जब शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी के पास आवेदन देने गई तो आवेदन नहीं लिए जाने का आरोप भी लगाई है। आवेदन में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की अमड़ा डोभा की पीड़िता कॉमौली मुर्मू ने बताया है कि उनके पति परमेश्वर लोहार को लगभग 5 महीने पहले टोंगरा थाना क्षेत्र के हथियापाथर निवासी मेट मो कासिफ अंसारी क्षरा बहला फुसला कर अत्यधिक रूपया दिलाए जाने की लालच देकर काम कराने के लिए लेह-लद्दाख भेज दिया था। अब जानकारी मिली है कि किसी कारण से मेरे पति परमेश्वर लोहार की मृत्यु हो गई है। पीड़िता ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि उनके पति के मृत शरीर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.