कौशाम्बी, फरवरी 20 -- जिले को प्रतापगढ़, रायबरेली व प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण लेहदरी गंगा पुल की मरम्मत को लेकर हिन्दुस्तान की पहल रंग लाई। खबर के असर पर आआईटी बीएचयू की तीन सदस्यीय टीम ने जांच कर रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट मिलने के बाद एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। लेहदरी गंगा पुल पिछले पांच वर्षों से खामियों के कारण जर्जर हालत में पहुंच गया था। 2015 में बने इस पुल की कभी ज्वॉइंट की प्लेट में कमी आ जाती थी, तो कभी सतह पर गड्ढे हो जाते थे। कई बार पुल में कंपन की शिकायतें भी सामने आईं। इससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों राहगीरों में हादसे का डर बना रहता था। इस पुल से रोजाना मंत्री, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, किसान समेत आमजन के हजारों वाहन गुजरते हैं। दर्जनों स्कूलों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.