पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के नीलांबर-पीतांबरपुर और पांकी प्रखंड में रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेदिनीनगर डिवीजन के ग्रामीण क्षेत्र के सहायक अभियंता दामोदर रंजन ने बताया कि रविवार को पांकी 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। नीलांबर पीतांबरपुर और पांकी प्रखंड अंतर्गत सभी क्षेत्रों में बिजली सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी पुनः शाम 4 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से चालू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...