पलामू, मई 17 -- नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 60 वर्षीय सुदामा सिंह, 65 वर्षीय दुखी सिंह, 35 वर्षीय रेयाज अंसारी तथा 50 वर्षीय इस्तेयार अंसारी के रूप में की गई हैं। सभी आरोपी लेस्लीगंज थाना सह सतबरवा अंचल के बोहिता गांव के निवासी हैं। लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि जितेंद्र कुमार नामक व्यक्ति जो बिहार के नवादा का रहने वाला है, ने उक्त सभी के खिलाफ पुलिस को सूचित किया कि पंडवा के लामी पतरा बाजार से 21 गोवंशीय पशु, जिनमें गाय, बैल और बछड़े शामिल थे, को अवैध तरीके से पैदल सतबरवा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन ...