पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन अंतर्गत मेदिनीनगर ग्रामीण सब डिवीजन अंतर्गत नीलांबर पीतांबरपुर और पांकी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता दामोदर कुमार रंजन ने बताया कि पॉवर सब स्टेशन और फिल्ड में मेंटनेंस का कार्य किया जाना है। साथ ही पेड़ों की टहनियों को छटाई की जानी है। रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पांकी और नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पुनः चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.