लखनऊ, मई 17 -- बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लेसा सोमवार को 07 स्थानों पर मेगा शिविर आयोजित करेगा। इसमें गोमती नगर जोन के लौलाई और कल्याणपुर उपकेंद्र, अमौसी जोन के चंदरनगर उपकेंद्र, नादरगंज खंड कार्यालय और दुबग्गा उपकेंद्र, जानकीपुरम जोन के न्यू कैंपस उपकेंद्र और लखनऊ सेंट्रल जोन के हुसैनगंज 1912 कार्यालय में लगेगा। मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने बताया कि उपभोक्ता गलत बिल, खराब मीटर, लोड बढ़ाने/घटाने, नाम परिवर्तन, मोबाइल नंबर फीड सहित अन्य समस्याओं का समाधान करा सकता है। इसके अलावा नए कनेक्शन में विलम्ब संबंधी शिकायत भी कर सकता है। यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत की स्थिति देख सकेंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...