लखनऊ, मई 7 -- कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के पास निजी कंपनी द्वारा बेसमेंट खुदाई के दौरान बिजली विभाग की केबल ट्रंच क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि कंपनी ने लेसा से बिना किसी पूर्व सूचना खुदाई करवा रहा था। इससे 33 केवी और 11 केवी केबल क्षतिग्रस्त हो गई। लेसा ने कंपनी के खिलाफ गुड़म्बा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कुर्सी रोड पर वाई टू आर कंपनी द्वारा मिट्टी की खुदाई का कार्य किया जा रहा था। आरोप है कि कंपनी ने लेसा से न अनुमति ली और न ही कोई पूर्व सूचना दी। लापरवाहीपूर्ण ढंग से की गई इस खुदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी केबल ट्रंच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- बारिश में फटे केबिल बॉक्स, 16 घंटे गुल रही बिजली,लोग बेहाल केबल ट्रंच के कट जाने से सहारा स्टेट उपकेंद्र की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। इससे इलाके के निवासियों ...