लेसा ने गुलिस्तां कॉलोनी में दो खंभों की अवैध बिजली लाइन हटाई, केबल जब्त
लखनऊ, मई 11 -- राजाजीपुरम स्थित गुलिस्तां कॉलोनी में बिजलीकर्मियों की मिलीभगत से बनाई गई अवैध बिजली लाइन के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल से शिकायत और आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीओ और जूनियर इंजीनियर मौके पर पहुंचे और दो खंभों की अवैध रूप से बिछाई गई केबल को जब्त कर लिया। विभाग ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय यादव ने पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया गया था कि गुलिस्तां कॉलोनी में अवैध रूप से खंभे लगाकर बिजली लाइन बनाई गई है। 'हिन्दुस्तान' में सोमवार को खबर प्रकाशित होने के बाद लेसा में हड़कंप मच गया। मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल के नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.