लखनऊ, जनवरी 1 -- पावर कॉरपोरेशन ने लेसा के अमौसी जोन के तीन जूनियर इंजीनियरों का तबादला कर दिया है। मुख्य अभियंता (हाईडिल) द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन सभी अभियंताओं को उनके वर्तमान क्षेत्रों से हटाकर अन्य डिस्कॉम में भेजा गया है। इसके अलावा शाहजहांपुर-द्वितीय के जेई को भी हटाया गया है। अमौसी जोन के नादरगंज (11 केवी एवं एलटी) में तैनात जेई नितिन कुमार को पूर्वांचल डिस्कॉम के गोरखपुर-2 क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। वहीं 33 केवी इंद्रलोक के जेई सचिन श्रीवास्तव और कलेक्शन विंग के जेई अमित भारद्वाज को दक्षिणांचल डिस्कॉम के बांदा क्षेत्र में नई तैनाती दी गई है। वहीं शाहजहांपुर-द्वितीय में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सत्यपाल सिंह का तबादला पूर्वांचल डिस्कॉम के आजमगढ़ क्षेत्र में किया गया है। पावर कॉरपोरेशन के आदेश के मुताबिक स्थानांतरित किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.