लेसा की मनमानी, पोस्टपेड को बिना सूचना के किया प्रीपेड
लखनऊ, अप्रैल 25 -- मोहनलालगंज में लेसा की कार्यशैली फिर विवादों में है। कस्बा निवासी अश्वनी कुमार मिश्रा का आरोप है कि विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के उनके पोस्टपेड कनेक्शन को प्रीपेड में बदल दिया। इतना ही नहीं, उपभोक्ता के मोबाइल ऐप पर अचानक 3,816 रुपये का बकाया बिल भेज दिया गया। पीड़ित के मुताबिक घर पर 03 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है, जिसकी 350 यूनिट मीटर में जमा थीं। नियमानुसार इन यूनिट्स को बिल में घटाया जाना चाहिए था, लेकिन विभाग ने इसे नजरअंदाज कर सीधे भारी-भरकम बिल थमा दिया। नाराज उपभोक्ता ने विभाग की इस मनमानी और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किए जाने के खिलाफ ऊर्जा मंत्री और उच्चाधिकारियों को सोशल मीडिया (एक्स) पर टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई और बिल सुधार की मांग की है। स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.