लखनऊ, अप्रैल 19 -- नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों की बिजली भुगतान के अभाव में अब नहीं काटी जाएगी। जिन स्कूलों की बिजली काटी गई है, उनकी भी सोमवार को चालू कर दी जाएगी। आपके अपने अ्रखबार 'हिन्दुस्तान' के रविवार के अंक में 'स्कूलों में लगा दिए प्रीपेड मीटर, बिल कौन देगा पता नहीं' शीर्षक से प्रकाशित खबर का लेसा के अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि बिल का भुगतान न होने पर लेसा किसी भी स्कूल की बिजली नहीं काटेगा। इस सम्बंध में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। बकाया भुगतान पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान की खबर का असर- लेसा ने प्राइमरी स्कूलों की बिजली कटौती पर लगाई तत्काल रोक शिक्षकों पर भुगतान को लेकर लेसा के अधिकारी व कर्मचारी किसी तरह...