लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा ने 'वर्टिकल व्यवस्था' लागू होने से उपभोक्ता सेवाओं में सुधार का दावा किया है। शनिवार को अमौसी जोन के मुख्य अभियंता महफूज आलम ने बताया कि 15 नवंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच शिकायतों में 163 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद रिस्पांस टाइम में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों का औसत निस्तारण समय अब 02 घंटे रह गया है, जबकि बिलिंग और मीटर से जुड़ी समस्याएं 7-8 दिनों में हल की जा रही हैं। नई व्यवस्था के तहत 93 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने संतोष जताया है। उन्होंने बताया कि ट्रिपिंग फ्रीक्वेंसी 31.50 से घटकर 26.50 हो गई है। अलग विंग बनने से सामग्री की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे लोकल फॉल्ट का समय पर समाधान हो रहा है। अब हेल्पडेस्क और 1912 के माध्यम से ऑनलाइन ट्रैकिंग द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.