लखनऊ, मार्च 24 -- लेसा ने मंगलवार को 10 हजार रुपये से अधिक बिल बकाए पर करीब चार हजार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए, जिसके बाद बिलिंग केंद्रों पर बिल जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लखनऊ सेंट्रल, अमौसी, जानकीपुरम और गोमतीनगर जोन में अव्यवस्था का आलम यह रहा कि कई उपभोक्ताओं ने बिल का भुगतान तो कर दिया, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण शाम तक उनकी बिजली बहाल नहीं हुई। परेशान लोग टोल-फ्री नंबर 1912 और उपकेंद्रों के चक्कर काटते रहे, लेकिन घंटों तक कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराज उपभोक्ता लखनऊ सेंट्रल जोन के अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी कर्मचारियों के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई। बाद में अधिकारियों ने जल्द बिजली चालू कराने का आश्वासन देकर स्थिति को संभाला। वहीं, लखनऊ सेंट्रल के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.