लेलिन की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में भाकपा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मऊ, मई 11 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय कम्युनिट पार्टी भाकपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कामरेड लेलिन की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किए। इस दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दिए। पूर्व विधायक का. इम्तियाज ने आरोप लगाते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज के श्रीपति सिंह कॉलेज के सामने लगी लेलिन की प्रतिमा को तोड़ा गया। इसके साथ ही वामपंथी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी हुईं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वामपंथी नेताओं ने कहा कि कामरेड लेलिन को विश्व के उन महान हस्तियों में गिना जाता है, जिन्हें युग परिवर्तक कहा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.