नई दिल्ली, मार्च 13 -- UP News% उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में एक महिला शिक्षिका को अपने पालतू कुत्ते को दुलार करना भारी पड़ गया। दरअसल, यहां सत्यप्रेमी नगर मोहल्ला में शुक्रवार की सुबह ड्यूटी जा रही युवती ने अपने पालतू लेब्राडोर डॉग को दुलराने का प्रयास किया, जिस पर वह भड़क गया। इसके बाद पालतू कुत्ते ने हमला कर युवती के चेहरे पर हमला कर मुंह नोच लिया। परिजनों ने कुत्ते को अलग किया। चेहरे पर गंभीर चोट होने से परिजनों ने शिक्षिका को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार किया गया। साथ ही घाव पर टॉके लगाने पड़े। सत्यप्रेमी नगर निवासी जाह्नवी बाजपेयी (23) पुत्री स्व. नागेंद्र प्रकाश बाजपेयी शिक्षिका हैं। महिला शिक्षिका ने घर में लेब्राडोर प्रजाति का डॉग पाला हुआ है। वह परिवार के सदस्य की तरह ही रहता है। जाह्नवी शुक्रवार की सुबह विद्यालय जा रही थ...