मुंगेर, सितम्बर 29 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) की बैठक जिलाध्यक्ष ऊषा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अस्पताल प्रशासन के रवैये और लेबर रूम में तैनात कर्मियों के व्यवहार पर आशा कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताया।

बैठक में महिला सम्मान पर चर्चा ​अध्यक्ष ऊषा देवी ने कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं पर विचार साझा करने का आह्वान किया। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधक द्वारा लेबर रूम में प्रवेश करने पर उन्हें अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर और जबरन हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया जाता है, जो महिला सम्मान के विरुद्ध है। इसके अलावा, लेबर रूम में तैनात गार्ड और वार्ड ब्वाय अंदर जाने के एवज में मोटी रकम की मांग करते हैं। पैसे न देने पर उन्हें धमकी देकर ब...