बहराइच, जनवरी 6 -- हुजूरपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच संजय शर्मा ने मंगलवार को सीएचसी चिरैयाटांड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डो के साथ पैथालोजी, औषधि भन्डार, दवा वितरण काउन्टर सहित अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम में उन्हें कुछ कमियां दिखाई पड़ी जिस पर उन्होंने स्टाफ नर्स को कड़ी फटकार लगाई। और कमियां सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से मरीजों को ठंडक से बचाने के लिए पुराने के साथ नए कंबल देने के लिए कहा। वार्डो के निरीक्षण में एक दो जगह गंदगी मिली जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि साफ सफाई का काम सुबह दोपहर और शाम को नियमित कराया जाए। कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया जिसमें तीन कर्मचारी अनुपस्थित पा...