लेबर डे पर विद्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
कन्नौज, मई 4 -- पुलिस लाइन रोड स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल में लेबर डे पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय में कार्यरत सभी महिला व पुरुष कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों को गमछा व स्टोल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मुबीना कामरान ने कहा कि सभी कर्मचारी पूरे वर्ष कठिन परिश्रम करके हम सभी का सहयोग करते हैं। कर्मचारियों की मेहनत व समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे विद्यालय की मजबूत आधारशिला हैं। हर श्रमिक का कार्य सम्मानीय है और उनके बिना विद्यालय की व्यवस्था अधूरी है। इस मौके पर प्रबंधक आलोक कटियार, आनंद मिश्रा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मानव भारती के श्रमिकों के सम्मान में समारोहत आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.