दरभंगा, नवम्बर 27 -- दरभंगा। केंद्रीय श्रमिक संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को लहेरियासराय के धरनास्थल पर सीटू और अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चारों लेबर कोड रद्द करने की मांग को लेकर केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाया। धरना की अध्यक्षता जिला किसान सभा के अध्यक्ष महेश दुबे और बीएसएसआर यूनियन के अध्यक्ष नितेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के बिहार राज्य के संयुक्त मंत्री श्याम भारती ने कहा कि मजदूर और किसान आज गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर का दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि इसी दिन 2020 में मजदूरों ने श्रम संहिताओं के खिलाफ हड़ताल की थी और किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संसद मार्च शुरू किया था। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.