धनबाद, मई 31 -- चार नए श्रम संहिताओं के तहत औद्योगिक संबंध संहिता विषय पर शनिवार को बीसीसीएल में कार्यशाला हुई। मालूम हो पांच जून को कोल इंडिया में लेबर कोड पर बैठक है। कोल इंडिया के दिशा-निर्देशों पर आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की ओर से लागू किए गए चार नए श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देना तथा अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी देना था। कार्यशाला में बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान औद्योगिक परिवेश में श्रम सुधारों की जानकारी और उनका प्रभावी अनुपालन बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नई श्रम संहिताएं श्रमिक हितों की सुरक्षा, औद्योगिक संतुलन, पारदर्शिता तथा संगठनात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। बीसीसीएल सद...