रायबरेली, फरवरी 12 -- ऊंचाहार,संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए श्रम कोड के विरोध में गुरूवार को ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने ऊंचाहार में विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के सचिव पवन मिश्रा के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कानूनों को मजदूर विरोधी करार दिया। मजदूरों के शोषण का आरोप प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सचिव पवन मिश्रा ने कहा कि सरकार 29 पुराने श्रम कानूनों को खत्म कर जो चार नए लेबर कोड ला रही है। वह पूरी तरह से मालिकों के हित में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कोड के लागू होने से मजदूरों का कानूनी संरक्षण छिन जाएगा और वे बंधुआ मजदूरी जैसी स्थिति में धकेल दिए जाएंगे। मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन अखिल भारतीय स्तर पर चल रहे विरोध का हिस्सा है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.