कोडरमा, अप्रैल 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सीटू के बैनर तले बुधवार को मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ समाहरणालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और काला दिवस मनाया गया। इससे पूर्व अम्बेडकर पार्क से एक विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी और जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद ने किया। समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने सभा की, जिसमें सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने की, जबकि संचालन महेन्द्र तुरी ने किया। प्रदर्शन में संतोषी कुमारी, मंजू मेहता, कुमारी अनामिका, बेबी कुमारी, विमला देवी, संध्या वर्णवाल, उर्मिला देवी,...