सोनभद्र, फरवरी 12 -- शक्तिनगर। कोल इंडिया के एनसीएल परियोजनाओं में गुरुवार को लेबर कोड के खिलाफ एकदिवसीय हड़ताल कर जमकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन भी किया। संयुक्त मोर्चा सिंगरौली में शामिल एटक महामंत्री अजय कुमार, एचएमएस के अशोक पांडेय, सीटू के पीएस पांडेय व ओबीसी कोल एम्प्लॉयज वेलफेयर एसोसिश्यन की अगुवाई में गुरुवार भोर चार बजे से ही एनसीएल खदानों के मुख्य मार्ग पर कोयला कामगारों ने एकत्रित होकर जमकर आक्रोश जताया। उधर बीएमएस यूनियन ने हड़ताल में न शामिल होने से खदानों का काम धीमी गति से चलता रहा। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि लेबर कोड स्वीकार नहीं है। कोल डिस्पैच, आउटसोर्सिंग, कोयला उत्पादन के साथ निजी परिवहन बंद करने का संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारीयों ने दावा किया है। इस मौके पर धीरेन्द्र यादव, जागेंद्र तिवारी, ...