रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- रुद्रपुर। संयुक्त श्रमिक मोर्चा के बैनर तले विभिन्न श्रमिक संगठनों ने सोमवार को बाटा चौक पर उत्तर प्रदेश व हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। प्रदर्शन के माध्यम से नोएडा, मानेसर और गुरुग्राम में आंदोलनरत श्रमिकों पर हो रहे दमन-उत्पीड़न का विरोध जताया गया। उन्होंने मांग की कि श्रमिकों की न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग तत्काल मानी जाए। दमनात्मक कार्रवाई रोकी जाए और गिरफ्तार नेताओं को शीघ्र रिहा किया जाए। प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी, भाकपा (माले) जिला सचिव ललित मटियाली, इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव कैलाश भट्ट, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, दिनेश भट्ट, एक्टू की जिला सचिव अनिता अन्ना, सीएसटीयू के धीरज जोशी, अभिलेख सिंह, सौरभ, सुखदेव सिंह, दिगम्बर, करण, रूबल, हरपाल, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.