सोनभद्र, मार्च 31 -- अनपरा,संवाददाता। जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार 31 मार्च को काशी मोड़ स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि बीते 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर मजदूरों ने श्रमिक विरोधी भारत सरकार के चार लेबरकोड के प्रति आक्रोश व्यक्त किया लेकिन सरकार पूंजीपतियों के लाभ के लिए इन लेबर कोड को लागू करने पर आमादा है। इस संवेदनहीनता के विरोध में पहली अप्रैल को केन्द्रीय श्रम संगठनो के आह्वान पर अनपरा तापीय परीयोजना के दो नम्बर गेट पर मजदूर काला फीता बांध विरोध दिवस मनायेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार मजदूरी बढ़ाने के नाम पर श्रमिकों को धोखा दे रही है। बिजली बोर्ड इम्प्लाइज यूनियन के प्रन्तीय मंत्री विशंभर सिंह, मुस्ताक अहमद सीटू के पूर्व जिला अध्यक्ष अवध राज सिंह नौजवान...