भागलपुर, जनवरी 31 -- कजरैली, संवाददाता। बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन और असंगठित कामगार महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सिमरिया तमौनी मोड़ पर लेबर कोड्स के खिलाफ ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) ने विरोध प्रदर्शन किया। 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर शामिल होने का ऐलान किया। अभियान का नेतृत्व कर रहे ऐक्टू के संयुक्त जिला सचिव राजेश कुमार ने कहा कि लेबर कोड को लागू कर अब सरकार मजदूरों के मामूली सामाजिक सुरक्षा को भी खत्म कर देने पर उतारु है। अभियान में ऐक्टू के संयुक्त जिला सचिव राजेश कुमार, अंकिता राज, मनोज दास, उदय दास, रोहित पांडेय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.